बाक्स में) बैंक ऑफ इंडिया में युवक से 65 हजार की पॉकेटमारी

Updated at :01 Jul 2015 9:04 PM
विज्ञापन
बाक्स में) बैंक ऑफ इंडिया में युवक से 65 हजार की पॉकेटमारी

पुलिस कर रही है मामले की जांच फोटो फाइल : 1 चितरपुर जे पुलिस को घटना की जानकारी देते युवक चितरपुर.बैंक ऑफ इंडिया, चितरपुर शाखा में बुधवार को ताबिश एकबाल से 65 हजार रुपये की पॉकेटमारी कर ली गयी. मिली जानकारी के अनुसार, चितरपुर निवासी ताबिश को 65 हजार रुपये का चेक मिला था. चेक […]

विज्ञापन

पुलिस कर रही है मामले की जांच फोटो फाइल : 1 चितरपुर जे पुलिस को घटना की जानकारी देते युवक चितरपुर.बैंक ऑफ इंडिया, चितरपुर शाखा में बुधवार को ताबिश एकबाल से 65 हजार रुपये की पॉकेटमारी कर ली गयी. मिली जानकारी के अनुसार, चितरपुर निवासी ताबिश को 65 हजार रुपये का चेक मिला था. चेक लेकर वह बुधवार को बैंक पहुंचा और चेक देकर नकद 65 हजार रुपये काउंटर से लिया. जब ताबिश राशि लेकर बाहर निकला, तो कुछ युवकों ने उसे बातों में उलझा कर उसके पॉकेट से 65 हजार की राशि निकाल ली और उसके पॉकेट में रद्दी कागज को डाल दिया. बाद में ताबिश पॉकेट से राशि निकालना चाहा, तो राशि गायब मिली. घटना की सूचना रजरप्पा पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने बैंक पहुंच कर ताबिश से घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के फुटेज देख कर जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola