पतरातू में रेलवे ट्रैक सेंसर चोरी कांड का खुलासा

Author :SAROJ TIWARY
Published by :SAROJ TIWARY
Updated at :13 May 2026 10:54 PM
विज्ञापन
पतरातू में रेलवे ट्रैक सेंसर चोरी कांड का खुलासा

पतरातू में रेलवे ट्रैक सेंसर चोरी कांड का खुलासा

विज्ञापन

पतरातू. हेंदेगीर-कोले रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक सेंसर एवं क्लैंप एसेंबली चोरी मामले का रेलवे सुरक्षा बल ने खुलासा करते हुए लाखों रुपये की चोरी गयी रेल संपत्ति बरामद की है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, 10 और 11 अप्रैल की रात हेंदेगीर -कोले रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 137/06 से 138/07 के मध्य 11 ट्रैक सेंसर एवं क्लैंप एसेंबली की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी. इस घटना में रेलवे को करीब एक लाख 80 हजार रुपये की क्षति हुई थी. रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ था. इस मामले में संबंधित विभाग की प्राथमिकी पर पतरातू आरपीएफ पोस्ट में मामला दर्ज किया गया था. धनबाद के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश और बरकाकाना के सहायक सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में मामले की जांच निरीक्षक अजय कुमार सिंह को सौंपी गयी. जांच के दौरान डंप डाटा के आधार पर छह मई को हजारीबाग केरेडारी निवासी राजेंद्र कुमार महतो (26 वर्ष) को सेंसर खोलने में प्रयुक्त रिंच एवं कटर के साथ गिरफ्तार किया गया था. आठ मई को जब्त हुई थी चोरी की रेल संपत्ति ढोने में प्रयुक्त बाइक : गिरफ्तार आरोपी को रेलवे न्यायालय डालटनगंज में प्रस्तुत कर पुलिस ने रिमांड पर लिया. उसकी निशानदेही पर चोरी की रेल संपत्ति ढोने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (संख्या जेएच 02 आर 8272) को आठ मई को जब्त किया गया. जांच के दौरान 12 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि दूसरा आरोपी गुड्डू मलिक, ग्राम इचापीरी थाना बुढ़मू, चोरी के सामान छिपाये गये स्थान से निकालने वाला है. इस सूचना पर आरपीएफ, सीआइबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इचापीरी गांव में छापेमारी की. पुलिस को देख कर आरोपी जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठा कर फरार हो गया. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापामारी : मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी की रेल संपत्ति बरामद की. बरामद सामान में आठ ट्रैक सेंसर, एक टूटा हुआ सेंसर, एक पूरा ट्रैक सेंसर सेट, दो सेट डिफलेक्टर, पांच सेट सेंसर असेंबली, नट-बोल्ट, पेंड्रोल क्लिप एवं करीब 30 फीट केबल शामिल हैं. सभी सामान को स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कर जब्त किया गया. आरपीएफ ने बताया कि फरार आरोपी गुड्डू मलिक की गिरफ्तारी तथा शेष बचे ट्रैक सेंसर की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola