ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की

Updated at :01 Jul 2015 8:04 PM
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत की

पतरातू.पतरातू प्रखंड अंतर्गत जयनगर के ग्रामीणों ने बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप से जन वितरण प्रणाली में अनियमितता की शिकायत की. बुधवार को ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. उन्होंने कहा कि दुकानदार द्वारा समय पर चावल नहीं दिया जाता है. अगर चावल का वितरण किया भी जाता है, तो मात्रा कम होती है. ग्रामीणों की शिकायत सुनने […]

विज्ञापन

पतरातू.पतरातू प्रखंड अंतर्गत जयनगर के ग्रामीणों ने बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप से जन वितरण प्रणाली में अनियमितता की शिकायत की. बुधवार को ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. उन्होंने कहा कि दुकानदार द्वारा समय पर चावल नहीं दिया जाता है. अगर चावल का वितरण किया भी जाता है, तो मात्रा कम होती है. ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद बीडीओ ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी. सभी लाभुकों को समय पर 35 किलो चावल दिया जाना है. मौके पर ग्रामीणों में सीता देवी, रेखा देवी, बिराजो देवी, ललिता देवी, सावित्री देवी, जयमुन निशा, रसीदा खातून, हकीमुन निशा, शमीमा खातून, नशीमा खातून, बसंती देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola