ग्राहकों को बेहतर सेवा देना मुख्य उद्देश्य : आनंद

एसबीआइ ने मनाया 61 वां स्थापना दिवस1बीएचयू-4-स्थापना दिवस पर पौध रोपण करते मुख्य प्रबंधक व अन्य.उरीमारी. भारतीय स्टेट बैंक, सौंदा शाखा ने 61 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक आनंद मिश्रा ने कर्मियों को शपथ दिलायी. को-ऑपरेटिव मार्केट सौंदा में 10 पौधे लगाये. इसमें शीशम, आम, अशोक आदि के पौधे […]
एसबीआइ ने मनाया 61 वां स्थापना दिवस1बीएचयू-4-स्थापना दिवस पर पौध रोपण करते मुख्य प्रबंधक व अन्य.उरीमारी. भारतीय स्टेट बैंक, सौंदा शाखा ने 61 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक आनंद मिश्रा ने कर्मियों को शपथ दिलायी. को-ऑपरेटिव मार्केट सौंदा में 10 पौधे लगाये. इसमें शीशम, आम, अशोक आदि के पौधे शामिल हैं. ग्राहकों के बीच मिठाई का वितरण किया गया. बैंक को मिले पुरस्कारों का प्रदर्शन किया गया. बताया गया कि सौंदा शाखा ने पिछले वर्ष वित्तीय वर्ष में पूरे झारखंड -बिहार में आरडी एकाउंट के तहत 35 हजार खाते खुलवाये. यह एक रिकॉर्ड है. हाउस लोन, कार लोन व पर्सनल लोन में भी शाखा रांची क्षेत्र में प्रथम स्थान पर रही. आनंद मिश्रा ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के प्रति संकल्पित है. आनेवाले दिनों में सीएसआर के तहत अपने दायित्वों को भी बैंक निभाता रहेगा. मौके पर बालेश्वर पासवान, आरके मोची, विनोद सिंह, गौरी शंकर, पार्वती, रूबी झा, वीरेंद्र आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










