कई संगठनों ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

रामगढ़. मुख्यमंत्री को रामगढ़ आगमन के क्रम में कई संगठनों की ओर से ज्ञापन सौंप अपनी मांगों को रखा गया. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर सिंह के हस्ताक्षर से एक ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें डीलरों को मासिक आधार पर मानदेय देने, खाद्यानों की तरह ही केरोसिन की भी डोर स्टेप […]
रामगढ़. मुख्यमंत्री को रामगढ़ आगमन के क्रम में कई संगठनों की ओर से ज्ञापन सौंप अपनी मांगों को रखा गया. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर सिंह के हस्ताक्षर से एक ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें डीलरों को मासिक आधार पर मानदेय देने, खाद्यानों की तरह ही केरोसिन की भी डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने, बैंक ड्राफ्ट बनवाने के झंझट से मुक्ति दिलाने, डीलरों को ऋण दिलाने की मांग की गयी है. रामगढ़ शनिचरा हाट बाजार बचाव संघर्ष समिति की ओर से भी मुख्यमंत्री को पंकज महतो के हस्ताक्षर से ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें वर्षों से बाजार लग रहे हाट को बचाने की मांग की गयी. साथ ही विहिप व गो रक्षा समिति द्वारा भी ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें गो हत्या के बावजूद चितरपुर में चल रहे कारोबार को रोकने, प्रतिबंधित मांस की जांच के लिए रांची में प्रयोगशाला स्थापित करने, रजरप्पा मंदिर में थाना खोलने, गढ़बाबा मंदिर, कैथा मंदिार व बुढ़वा महादेव मंदिर के सुंदरीकरण तथा गो रक्षा समिति की अपनी 3.5 एकड़ भूमि पर गोशाला विकसित करने की मांग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










