सीएम के कार्यक्रम में हुए शामिल सैकड़ों कार्यकर्ता

Published at :27 Jun 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम में हुए शामिल सैकड़ों कार्यकर्ता

गोला/दुलमी. गोला प्रखंड से आजसू व भाजपा कार्यकर्ता रामगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान भाजपा के प्रखंड मंत्री बबलू साव, अजय ओझा, विजय ओझा, मनोज महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों से रवाना हुए. उधर, आजसू के दिनेश कुमार महतो, गोविंद मुंडा, अशोक कुमार, प्रबोध चटर्जी, चंद्रशेखर महतो, […]

विज्ञापन

गोला/दुलमी. गोला प्रखंड से आजसू व भाजपा कार्यकर्ता रामगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान भाजपा के प्रखंड मंत्री बबलू साव, अजय ओझा, विजय ओझा, मनोज महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों से रवाना हुए. उधर, आजसू के दिनेश कुमार महतो, गोविंद मुंडा, अशोक कुमार, प्रबोध चटर्जी, चंद्रशेखर महतो, अशोक गुप्ता, अंगद महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता झंडे बैनर के साथ विभिन्न वाहनों से रवाना होकर रामगढ़-पतरातू फोर लेन उदघाटन समारोह में शामिल हुए. इसके अलावे दुलमी प्रखंड से विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रामगढ़ के लिए रवाना हुए. जिसमें दिलीप महतो, चितरंजन महतो, गजेंद्र चौधरी, सूदन महतो, महेश्वर महतो, सुधीर कुमार मंगलेश, रंजीत कुमार, अनिल कुमार, संदीप कुमार, उत्तम, संतोष सहित कई शामिल थे. उधर चितरपुर व रजरप्पा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola