पंचायत भवन के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 12:08 PM

विज्ञापन

प्रशासन से जांच पड़ताल की मांग फोटो 4गिद्दी3-निर्माणाधीन पंचायत भवन व आरोप लगाने वाले ग्रामीण गिद्दी(हजारीबाग). कनकी पंचायत भवन के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. प्राक्कलन के तहत ढलाई का कार्य भी नहीं किया गया है. कई बातों की अनदेखी की गयी है. ग्रामीणों ने यह आरोप लगाते हुए […]

विज्ञापन

प्रशासन से जांच पड़ताल की मांग फोटो 4गिद्दी3-निर्माणाधीन पंचायत भवन व आरोप लगाने वाले ग्रामीण गिद्दी(हजारीबाग). कनकी पंचायत भवन के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. प्राक्कलन के तहत ढलाई का कार्य भी नहीं किया गया है. कई बातों की अनदेखी की गयी है. ग्रामीणों ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत भवन निर्माण में सिर्फ पैसे की लूट हो रही है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इसकी जांच पड़ताल कर दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व 21 लाख की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि इसके निर्माण में अधिकांश बंगला ईंट का उपयोग किया जा रहा है. साथ ही ढलाई का कार्य प्राक्कलन के तहत नहीं किया गया है. इस भवन निर्माण में प्राक्कलन के तहत कई अन्य बातों की अनदेखी की गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि देखने से नहीं लगता है कि यह भवन 21 लाख का बन रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल इसका निर्माण कार्य विभागीय स्तर से कराया जा रहा है. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कनकी पंचायत में सरकारी योजना से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण किया गया है. चहारदीवारी का कार्य अधूरा है, लेकिन अभिकर्ता ने पैसे की निकासी कर ली है. केंद्र के अहाते में समतलीकरण भी नहीं किया गया है. स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन महीनों से बन कर तैयार है, लेकिन इसमें ताला लगा हुआ है. इसमें लगे पाइप आदि टूट-फूट रहे हंै. आरोप लगाने वालों में द्वारिका सिंह, विशेश्वर साव, वार्ड सदस्य जुगली देवी, माथुर साव आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola