खराब चापानल की शीघ्र मरम्मत करें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्यों की बैठक फोटो फाइल 28पीटीआर-ए में बैठक में शामिल बीडीओ व अन्यपतरातू. प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख फोचवा देवी ने की. इस अवसर पर बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, सीआइ शिबू उरांव, जेइ पीबी कच्छप, सीके हेंब्रम, जीपीएस देवेंद्र नाथ पांडेय, सुषमा […]

विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्यों की बैठक फोटो फाइल 28पीटीआर-ए में बैठक में शामिल बीडीओ व अन्यपतरातू. प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख फोचवा देवी ने की. इस अवसर पर बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, सीआइ शिबू उरांव, जेइ पीबी कच्छप, सीके हेंब्रम, जीपीएस देवेंद्र नाथ पांडेय, सुषमा देवी, राधिका देवी, रमिता मिश्रा, हाजरा खातून, गिरजेश कुमार, देवानंद कुमार, रूपा देवी व सरयू मुंडा उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल संकट पर चर्चा की गयी. सभी क्षेत्रों के खराब चापानलों की सूची मांगी गयी. पेयजल विभाग के कनीय अभियंता को अविलंब चापानल ठीक करने का निर्देश दिया गया. वन भूमि अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा को लेकर चर्चा की गयी. सदस्यों द्वारा राशन कार्ड वितरण का मुद्दा उठाया गया. कहा गया कि वर्ष 2010-11 में ही राशन कार्ड के लिए फार्म भरा गया था. परंतु लाभुकों को अभी तक राशन कार्ड नहीं मिला है. बीपीएल सूची के संबंध में बीडीओ श्री स्वरूप ने कहा कि वर्ष 2011 में सामाजिक, आर्थिक व जातीय गणना हुई थी, जिसे ऑनलाइन किया गया था. इसके आधार पर ही पारिवारिक सूची बनी है. बैठक में मोहन राम, बदरू दोजा, ईश्वरी प्रसाद मेहता, सुशील दुबे, जितेंद्र प्रसाद, धनेश्वर महतो, दशरथ पांडेय, कमलनाथ महतो, नरेश महतो, बसंत महतो, नकुल यादव, हरिचरण महतो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola