बोनर धौड़ा में पसरा है अंधेरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 9:05 PM
भदानीनगर. भुरकुंडा कोलियरी का बोनर धौड़ा आवासीय क्षेत्र चार-पांच दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है. यहां का ट्रांसफारमर जल जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. बिजली नहीं रहने से लोग गरमी से बेहाल हैं. फिलहाल सीसीएल प्रबंधन ने ट्रांसफारमर को रिपेयरिंग के लिए रामगढ़ भेजा है. लेकिन इसके बनने व फिर से […]
भदानीनगर. भुरकुंडा कोलियरी का बोनर धौड़ा आवासीय क्षेत्र चार-पांच दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है. यहां का ट्रांसफारमर जल जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. बिजली नहीं रहने से लोग गरमी से बेहाल हैं. फिलहाल सीसीएल प्रबंधन ने ट्रांसफारमर को रिपेयरिंग के लिए रामगढ़ भेजा है. लेकिन इसके बनने व फिर से बिजली बहाल होने में लगभग सप्ताह दिन का वक्त और लग सकता है. कांग्रेस के जिला महासचिव राज किशोर पांडेय सहित कॉलोनी वासी मनोज राज, अमर राम, विनय सिंह आदि ने बिजली बहाल करने के लिए फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग प्रबंधन से की है. कहा कि एक-दो दिनों के भीतर बिजली बहाल नहीं हुई, तो प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










