भक्ति से ही मिलती है शक्ति : योगेंद्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2015 8:04 PM

विज्ञापन

कंडेर में मंडा पर्व मनाया गयाफोटो फाइल : 10 चितरपुर ई, एफ उदघाटन करते विधायक व छऊ नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार.रजरप्पा.कंडेर गांव में रविवार को मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान शिव भक्तों ने तालाब में स्नान कर लोटन सेवा व दंडवत करते हुए शिवालय मंदिर पहुंचे. यहां भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की […]

विज्ञापन

कंडेर में मंडा पर्व मनाया गयाफोटो फाइल : 10 चितरपुर ई, एफ उदघाटन करते विधायक व छऊ नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार.रजरप्पा.कंडेर गांव में रविवार को मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान शिव भक्तों ने तालाब में स्नान कर लोटन सेवा व दंडवत करते हुए शिवालय मंदिर पहुंचे. यहां भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद जागरण को लेकर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि झामुमो के विधायक योगेंद्र महतो ने किया. विधायक श्री महतो ने कहा कि भगवान की भक्ति से ही लोगों को शक्ति मिलती है. उन्होंने कहा कि इस पर्व के माध्यम से लोगों को एकजुट होकर छऊ नृत्य के आनंद का मौका मिलता है. अहले सुबह श्रद्धालुओं ने अंगारों पर चल कर शिवभक्ति का परिचय दिया. मौके पर नागेश्वर चौधरी, उमेश महतो, चुमन मुंडा, विशेश्वर महतो, चंद्रनाथ महतो, राजेंद्र महतो, इंद्रनाथ महतो, तापेश्वर महतो, अघनु महतो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola