मानवता ही सबसे बड़ा धर्म : उमाशंकर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2015 8:04 PM

विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने भूकंप पीडि़तों के लिए सहायतार्थ राशि जमा की फोटो फाइल : 10 चितरपुर ए शिविर लगा कर सहायतार्थ राशि जमा करते लोगचितरपुर.रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज, मुरुबंदा के तत्वावधान में रविवार को चितरपुर बाजार टांड़ में भूकंप पीडि़तों के सहायतार्थ के लिए शिविर लगाया गया. मौके पर प्राचार्य उमाशंकर यादव ने कहा […]

विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने भूकंप पीडि़तों के लिए सहायतार्थ राशि जमा की फोटो फाइल : 10 चितरपुर ए शिविर लगा कर सहायतार्थ राशि जमा करते लोगचितरपुर.रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज, मुरुबंदा के तत्वावधान में रविवार को चितरपुर बाजार टांड़ में भूकंप पीडि़तों के सहायतार्थ के लिए शिविर लगाया गया. मौके पर प्राचार्य उमाशंकर यादव ने कहा कि नेपाल में पिछले दिन भूकंप आने से हजारों लोगों की मृत्यु हो गयी थी. जबकि लाखों लोग बेघर हो गये हैं. वहां के लोगों को मदद करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है. उन्होंने समाज में रहनेवाले सभी लोगों से भूकंप पीडि़त लोगों के सहयोग की अपील की. इससे पूर्व कॉलेज के छात्रों व शिक्षकों ने कॉलेज परिसर में चंदा जमा किया. छात्रों द्वारा डोर टू डोर जाकर सहायतार्थ राशि ली जा रही है. प्राचार्य ने बताया कि इस राशि को जिला प्रशासन के माध्यम से नेपाल भेजा जायेगा. मौके पर सुभजीत पॉल, नवजीत नाग, डॉ दीपक, एके सिंह, रिया मुखर्जी, पंकज सरकार, निलेश कुमार, सौरभ, रोशन गुप्ता, सुमन शेखर. संदीप, अनुपमा कुमारी, वंदना कुमारी, सरोज, राहुल, आनंद, संतोष, हिमालय, विशु, दयाल, प्रेम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola