बैंक के सामने से बाइक की चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

9बीएचयू-5-दिनेश से जानकारी लेते कांग्रेस नेता व अन्य.पतरातू. सीसीएल कॉलोनी पीटीपीएस निवासी दिनेश मुंडा की सीबीजेड मोटरसाइकिल (जेएच02क्यू-4004) एसबीआइ पतरातू शाखा के सामने से शनिवार को चोरी हो गयी. दिनेश बैंक कार्य के लिए मोटरसाइकिल खड़ा कर बैंक के भीतर गये. लगभग 10 मिनट के बाद जब निकले, तो मोटरसाइकिल गायब थी. घटना सुबह 11.30 […]

विज्ञापन

9बीएचयू-5-दिनेश से जानकारी लेते कांग्रेस नेता व अन्य.पतरातू. सीसीएल कॉलोनी पीटीपीएस निवासी दिनेश मुंडा की सीबीजेड मोटरसाइकिल (जेएच02क्यू-4004) एसबीआइ पतरातू शाखा के सामने से शनिवार को चोरी हो गयी. दिनेश बैंक कार्य के लिए मोटरसाइकिल खड़ा कर बैंक के भीतर गये. लगभग 10 मिनट के बाद जब निकले, तो मोटरसाइकिल गायब थी. घटना सुबह 11.30 बजे की है. इसकी सूचना पतरातू पुलिस को दी गयी. लेकिन पुलिस एक घंटे के बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंची. उक्त मोटरसाइकिल सीसीएल कर्मी बालेश्वर मुंडा के नाम पर रजिस्टर्ड है. जबकि दिनेश मुंडा कांग्रेस के सीसीएल कॉलोनी पंचायत बूथ के अध्यक्ष हैं. इधर, क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनियों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित हैं. कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जयप्रकाश सिंह ने चोरी की घटनाओं को नहीं रोक पाने के लिए पुलिस पर सुस्ती बरतने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरी, छिनतई की घटना आम हो गयी है. पुलिस इसे रोकने में अब तक नाकाम साबित हुई है. उन्होंने कहा कि यदि पुलिस घटनाओं पर रोक नहीं लगायेगी, तो क्षेत्र के लोगों के साथ मिल कर आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola