फाइलेरिया दवा देने की दो दिन तिथि बढ़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 9:03 PM
दवा का वितरण नहीं करने की मिली थी शिकायत फोटो फाइल 8पीटीआर में बीडीओ को दवा देती चिकित्सा प्रभारीपतरातू.प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है. इस कारण कार्यक्रम की तिथि दो दिन बढ़ायी गयी है. सहियाओं को अपने संबंधित क्षेत्र में घर-घर घूम कर दवा वितरण करने का निर्देश […]
दवा का वितरण नहीं करने की मिली थी शिकायत फोटो फाइल 8पीटीआर में बीडीओ को दवा देती चिकित्सा प्रभारीपतरातू.प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है. इस कारण कार्यक्रम की तिथि दो दिन बढ़ायी गयी है. सहियाओं को अपने संबंधित क्षेत्र में घर-घर घूम कर दवा वितरण करने का निर्देश दिया गया. श्रीमती कच्छप ने बीडीओ समेत प्रखंड व अंचल कर्मियों को फाइलेरिया की दवा दी. ज्ञात हो कि पांच से सात मई तक कार्यक्रम के तहत लोगों के बीच घर-घर घूम कर फाइलेरिया की दवा का वितरण किया जाना था. परंतु क्षेत्र के कई जगहों से शिकायत मिली है कि संबंधित कर्मियों द्वारा फाइलेरिया की दवा का वितरण नहीं किया गया है. इसे देखते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ दमयंती कच्छप ने दवा वितरण के लिए दो दिन का समय बढ़ा दिया है. फाइलेरिया की जानकारी दी गयी : पीटीपीएस हनुमान गढ़ी में कलस्टर छह की बैठक हुई. बैठक में फाइलेरिया के कारण व बचाव की जानकारी दी गयी. सहिया को घर-घर जाकर दवा देने का निर्देश दिया गया. बैठक में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गयी. कहा गया कि प्रत्येक माह किशोरियों की बैठक आयोजित की जायेगी. अध्यक्षता राधा देवी ने की. मौके पर सहिया कल्याणी, सावित्री देवी, प्रेमलता, गायत्री देवी, बसंती देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










