सही रूप से बीज का चयन करें
फोटो 8गिद्दी1-उपस्थित ग्रामीण व अन्य गिद्दी(हजारीबाग).केसीसी को लेकर डाड़ी में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कई किसानों ने केसीसी के लिए आवेदन जमा किये. प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी खालीद अजीम ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को केसीसी दिलाना है. शिविर में किसानों को बीज उपचार का प्रशिक्षण दिया गया. […]
फोटो 8गिद्दी1-उपस्थित ग्रामीण व अन्य गिद्दी(हजारीबाग).केसीसी को लेकर डाड़ी में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कई किसानों ने केसीसी के लिए आवेदन जमा किये. प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी खालीद अजीम ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को केसीसी दिलाना है. शिविर में किसानों को बीज उपचार का प्रशिक्षण दिया गया. कहा गया कि सही बीज का चयन करेंगे, तो फसल का उत्पादन आशा के अनुकूल होगा. किसानों से सही बीज उपचार करने की अपील की गयी. शिविर में कृषक समिति का गठन किया गया. इसमें संयोजक राजेश्वर महतो बनाये गये. राजू महतो, शिवजी बेसरा, चंचल महतो, साधु शरण महतो, मीना देवी, सुनीला देवी, तालेश्वर महतो, सबिता देवी व चमेली देवी को सदस्य बनाया गया. शिविर में विधायक प्रतिनिधि लखनलाल महतो, जनसेवक मुकेश राम, सावना मांझी, अनिल महतो, बिहारी महतो, सुरेश महतो, मनोज महतो, अर्जुन महतो, जयलाल महतो, सोनी देवी, संजय कुमार, ललिता देवी, महावीर, इंद्रदेव महतो, खेमलाल महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










