प्रेमी -युगल धराये, थाना को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

दुलमी.दुलमी गांव में बुधवार की रात ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ा. सुबह में दोनों को रजरप्पा पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि सांकुल निवासी सत्येंद्र प्रजापति का प्रेम -प्रसंग हेसालोंग निवासी शिवानी प्रजापति के साथ चल रहा था. दोनों घर से भाग कर रजरप्पा मंदिर गये. यहां से फिर सत्येंद्र अपने […]

विज्ञापन

दुलमी.दुलमी गांव में बुधवार की रात ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ा. सुबह में दोनों को रजरप्पा पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि सांकुल निवासी सत्येंद्र प्रजापति का प्रेम -प्रसंग हेसालोंग निवासी शिवानी प्रजापति के साथ चल रहा था. दोनों घर से भाग कर रजरप्पा मंदिर गये. यहां से फिर सत्येंद्र अपने भाई का ससुराल दुलमी आया. इस बीच ग्रामीणों ने दोनों से पूछताछ की, तो दोनों ने सही जवाब नहीं दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया. आजसू युवा मोरचा के दुलमी प्रखंड प्रभारी सुधीर कुमार मंगलेश व रवींद्र कुमार ने प्रेमी युगल को रजरप्पा थाना पहुंचाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. चर्चा है कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola