लीड के साथ) उमवि, कटिया में तीन दिन से मध्याह्न भोजन बंद

Updated:
विज्ञापन

मुखिया व पंसस ने किया निरीक्षणपतरातू.चावल नहीं मिलने के कारण उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कटिया में तीन दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है. विद्यालय में लगभग पांच सौ बच्चे अध्ययनरत हैं. बुधवार को मुखिया किशोर कुमार महतो व पंसस कौलेश्वर महतो ने विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पाया कि अनाज नहीं मिलने के कारण […]

विज्ञापन

मुखिया व पंसस ने किया निरीक्षणपतरातू.चावल नहीं मिलने के कारण उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कटिया में तीन दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है. विद्यालय में लगभग पांच सौ बच्चे अध्ययनरत हैं. बुधवार को मुखिया किशोर कुमार महतो व पंसस कौलेश्वर महतो ने विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पाया कि अनाज नहीं मिलने के कारण मध्याह्न भोजन बंद है और बच्चों को भोजन नहीं मिल पा रहा है. बताया गया कि इस संबंध में बीइइओ को आवेदन दिया गया है. उनके द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक से बात करने की बात कही गयी. मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा मॉडल मेनू तो बनाया गया, पर इसके अनुसार कुछ नहीं हो रहा है. पंसस ने कहा कि जब तक अनाज नहीं मिलता तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए. दूसरी ओर बीइइओ रहमत अली ने बताया कि चावल का आवंटन नहीं मिलने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई. आवंटन मिलते ही चावल उपलब्ध करा दिया जायेगा. मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बालदेव महतो, गणेश ठाकुर, जानकी मुंडा, राजू महतो, महेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola