बीडीओ ने हेसालौंग का दौरा किया
खराब चापानल की होगी मरम्मत गिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी बीडीओ व कनीय अभियंता अरुण कुमार ने बुधवार को हेसालौंग गांव का दौरा किया. डाड़ी बीडीओ सुधीर प्रकाश ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर इस गांव का निरीक्षण कर रहे हैं. इस गांव में जल संकट को कैसे दूर करने की योजना बनायी जायेगी. इसके मद्देनजर […]
खराब चापानल की होगी मरम्मत गिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी बीडीओ व कनीय अभियंता अरुण कुमार ने बुधवार को हेसालौंग गांव का दौरा किया. डाड़ी बीडीओ सुधीर प्रकाश ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर इस गांव का निरीक्षण कर रहे हैं. इस गांव में जल संकट को कैसे दूर करने की योजना बनायी जायेगी. इसके मद्देनजर नौ मई को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी है. बैठक में हेसालौंग में जल संचय करने और पानी की समस्या दूर करने पर चर्चा की जायेगी. पेयजल विभाग के कनीय अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि डाड़ी प्रखंड में 150 से अधिक चापानल मरम्मत के अभाव में बेकार पडे़ हुए हैं. इसे दुरुस्त करने के लिए जिला में निविदा निकाली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










