आंगनबाड़ी सेविका के लिए मीना का चयन, विरोध

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन चयन प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप फोटो फाइल 6आर-जी-बैठक में शामिल सीडीपीओ व ग्रामीण महिलाएंरामगढ़. कोठार उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को कोठार बीच टोला आंगनबाड़ी सेविका के चयन को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता मुखिया दिनेश मुंडा ने की. […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन चयन प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप फोटो फाइल 6आर-जी-बैठक में शामिल सीडीपीओ व ग्रामीण महिलाएंरामगढ़. कोठार उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को कोठार बीच टोला आंगनबाड़ी सेविका के चयन को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता मुखिया दिनेश मुंडा ने की. मौके पर सीडीपीओ आभा कुमारी चौधरी, पंसस काशीनाथ मुंडा, प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार, पर्यवेक्षिका उषा कुमारी, सरिता कुमारी, वार्ड सदस्य सावित्री देवी व सेविका सविता देवी मौजूद थे. आमसभा में पिछड़ी जाति बहुल पोषक क्षेत्र की 25 महिलाओं ने सेविका चयन के लिए अपना-अपना आवेदन जमा किया. अधिकतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मीना कुमारी का चयन किया गया. इस संबंध में सीडीपीओ आभा कुमारी ने बताया कि सेविका की चयन के लिए 25 आवेदन प्राप्त हुआ था. इसके बाद सरकारी चयन निर्देश के तहत अधिकतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मीना कुमारी के चयन की घोषणा आमसभा में की गयी. मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे.चयन का विरोध,सीओ पहुंचे : आमसभा में सेविका मीना कुमारी के चयन की घोषणा करने के बाद स्कूल के बाहर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि जिस प्रक्रिया के तहत चयन करना था, उसके तहत नहीं किया गया है. यह गलत है. सूचना मिलने पर सीओ रामगढ़ कुंवर सिंह पाहन आमसभा स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों को समझा कर मामला को शांत कराया. कहा कि जो भी विरोध है, इसका आवेदन जमा करें. आवेदन को उपायुक्त को सौंपा जायेगा. इसके बाद ग्रामीणों ने उपायुक्त के नाम सीओ को आवेदन सौंपा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola