फ्लैग-बीडीओ ने स्कूल व स्वास्थ्यकेंद्र का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

हेडिंग-शिक्षण कार्य के लिए प्रोत्साहित करेंबनखेता उप-स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया बच्चों को शिक्षक बन कर पढ़ाया गणित के दो प्रश्नों का सही उत्तर देने पर प्रसन्नता जतायी फोटो फाइल 6आर-सी-बच्चांे को पढ़ाते बीडीओ पवन कुमार महतो.रामगढ़. प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार महतो बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय, वनखेता पहुंचे. पूछताछ करने पर पता चला कि […]

विज्ञापन

हेडिंग-शिक्षण कार्य के लिए प्रोत्साहित करेंबनखेता उप-स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया बच्चों को शिक्षक बन कर पढ़ाया गणित के दो प्रश्नों का सही उत्तर देने पर प्रसन्नता जतायी फोटो फाइल 6आर-सी-बच्चांे को पढ़ाते बीडीओ पवन कुमार महतो.रामगढ़. प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार महतो बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय, वनखेता पहुंचे. पूछताछ करने पर पता चला कि विद्यालय में चार शिक्षक पदस्थापित हैं. इसमें तीन सरकारी व एक पारा शिक्षक हैं. इसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक पीआर दांगी, विजय कुमार मुंडा व रामप्रसाद तांती विद्यालय में मौजूद नहीं थे. जबकि शिक्षक सुरेंद्र मुंडा मौजूद थे. अंडा देने की तिथि के बावजूद बच्चों को अंडा नहीं दिया गया. इस दौरान बीडीओ ने बतौर शिक्षक कुछ प्रश्न बच्चों से किये. बच्चों द्वारा अंक गणित के दो प्रश्नों का सही दिया गया. इससे बीडीओ काफी खुश नजर आये. मौके पर मौजूद शिक्षक सुरेंद्र मुंडा को बेहतर माहौल बनाकर बच्चों को शिक्षण कार्य के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया. इससे पूर्व लगभग 10.30 बजे बनखेता उप-स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. उप-स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया. निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले बीडीओ श्री महतो बनखेता आंगनबाड़ी कोड संख्या 415 पहुंचे. केंद्र में सेविका नजमा खातून व सहायिका रेखा देवी को उपस्थित पाया. हाजिरी खाता में 14 बच्चों में 10 की उपस्थिति पायी. केंद्र की सेविका व सहायिका ने बताया कि पिछले तीन-चार माह से पोषाहार की राशि नहीं मिल रही है. इससे उन लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बीडीओ ने केंद्र का सही संचालन करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola