दो छात्र आपस में भिड़े, एक घायल
परिजनों ने किया हंगामा चितरपुर.चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बड़कीपोना में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई हो गयी. जानकारी के अनुसार, वर्ग आठवीं के अंशु प्रजापति व अमित कुमार के बीच मारपीट हुई. घटना के बाद घायल छात्र को शिक्षकों ने स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया. उधर, […]
परिजनों ने किया हंगामा चितरपुर.चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बड़कीपोना में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई हो गयी. जानकारी के अनुसार, वर्ग आठवीं के अंशु प्रजापति व अमित कुमार के बीच मारपीट हुई. घटना के बाद घायल छात्र को शिक्षकों ने स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया. उधर, घटना की खबर मिलने के बाद घायल छात्र के परिजन विद्यालय पहुंचे और हो-हंगामा किया. इनका कहना था कि यहां छात्र पढ़ने आते हंै. लेकिन मारपीट की घटना होने के बाद भी विद्यालय प्रबंधन को कुछ पता नहीं चला. परिजनों को समझाने के बाद वापस घर भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










