सड़क दुर्घटना में चार घायल
नयानगर (बरकाकाना) : रामगढ़-भुरकुंडा मुख्य मार्ग में मंगलवार को अलग-अलग दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये़ जानकारी के अनुसार, पहली दुर्घटना में मेन रोड घुटूवा कब्रिस्तान के समीप मोटरसाइकिल सवार मिश्राइन मोढ़ा गिद्दी निवासी कृष्णा बेदिया सड़क के डिवाइडर से टकरा गये. उनके साथ उनकी पत्नी वीणा देवी भी थीं. घटना में दोनों घायल […]
नयानगर (बरकाकाना) : रामगढ़-भुरकुंडा मुख्य मार्ग में मंगलवार को अलग-अलग दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये़ जानकारी के अनुसार, पहली दुर्घटना में मेन रोड घुटूवा कब्रिस्तान के समीप मोटरसाइकिल सवार मिश्राइन मोढ़ा गिद्दी निवासी कृष्णा बेदिया सड़क के डिवाइडर से टकरा गये.
उनके साथ उनकी पत्नी वीणा देवी भी थीं. घटना में दोनों घायल हो गये. सीसीएल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया गया. दूसरी घटना में सियरभुकी नदी के समीप एक कुत्ते को बचाने के क्रम में सेंट्रल सौंदा निवासी उमेश प्रसाद व उनकी पत्नी रेखा देवी मोटरसाइकिल से गिर गये. दोनों को कर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद नयीसराय अस्पताल रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










