हरिहरपुर में भक्तिभाव से मना मंडा
भुरकुंडा. पतरातू प्रखंड के हरिहरपुर में सोमवार की रात मंडा भक्ति भाव के साथ मनाया गया. पाहन विजय मुंडा ने रीति-रिवाज से पूजा संपन्न करायी. 80 भोक्ता व 70 सोखताइनों ने अंगारे पर चल कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया. बंगाल से आये छऊ नृत्य कलाकारों ने आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत […]
भुरकुंडा. पतरातू प्रखंड के हरिहरपुर में सोमवार की रात मंडा भक्ति भाव के साथ मनाया गया. पाहन विजय मुंडा ने रीति-रिवाज से पूजा संपन्न करायी. 80 भोक्ता व 70 सोखताइनों ने अंगारे पर चल कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया. बंगाल से आये छऊ नृत्य कलाकारों ने आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया. इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया. मंडा पूजा में मेलानी, आरासाह, रसदा, गेगदा, किन्नी, जराद, भंडरा, सुथरपुर, लेम, बीचा आदि गांव से ग्रामीण जुटे थे. मेले में जिप सदस्य सुरेश महतो, मुखिया अमरनाथ महतो आदि उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में मंडा समिति के अध्यक्ष विजय महतो, सचिव सुरेंद्र कुमार, दिनेश महतो, कमलेश महतो, सकल महतो, मनोहर महतो, राजेंद्र मिस्त्री, निर्मल कुमार, धनेश्वर सिंह, सुरेश महतो, अमरनाथ महतो आदि का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










