6)लीड) फ्लैग-बुद्ध पूर्णिमा पर रजरप्पा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

हेडिंग-सुख-समृद्धि की कामना की कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे फोटो फाइल : 4 चितरपुर सी मंदिर परिसर में कतारबद्ध श्रद्धालु रजरप्पा.बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने दामोदर-भैरवी संगम स्थल पर स्नान कर मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों […]

विज्ञापन

हेडिंग-सुख-समृद्धि की कामना की कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे फोटो फाइल : 4 चितरपुर सी मंदिर परिसर में कतारबद्ध श्रद्धालु रजरप्पा.बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने दामोदर-भैरवी संगम स्थल पर स्नान कर मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों के सुख-समृद्धि की कामना की. दोपहर में मां भगवती को भोग चढ़ाया गया. मिली जानकारी के अनुसार, अहले सुबह से ही मां भगवती के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गयी थी. पंचवटी आश्रम में भंडारा का भी आयोजन किया गया. मंदिर में कई जोड़े परिणय सूत्र में भी बंधे. मुंडन तिथि को लेकर यहां दर्जनों बच्चों का मुंडन संस्कार किया गया. पूजा-अर्चना कराने में असीम पंडा, सुभाशीष पंडा, अशेष पंडा, अजय पंडा, सुबोध पंडा, संजीत पंडा, लोकेश पंडा, पोपेश पंडा, उत्तम पंडा, रंजीत पंडा, सेठी पंडा, उत्तम पंडा, अरूप पंडा, दीपक पंडा सहित कई पुजारियों का सराहनीय योगदान रहा. उधर, चितरपुर के शिवालय में भी पूर्णिमा को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola