लीड के साथ) वार्ता के आश्वासन के बाद घेराव कार्यक्रम स्थगित

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 3पीटीआर-सी में घेराव कार्यक्रम में शामिल विस्थापितपतरातू. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को भी युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा जीएम आवास का घेराव किया गया. रविवार की सुबह 24 गांवों के विस्थापित अमर यादव के नेतृत्व में जीएम आवास पहुंचे. उनके द्वारा प्रबंधन विरोधी नारे लगाये गये व मांगें पूरी करने की बात […]

विज्ञापन

फोटो फाइल 3पीटीआर-सी में घेराव कार्यक्रम में शामिल विस्थापितपतरातू. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को भी युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा जीएम आवास का घेराव किया गया. रविवार की सुबह 24 गांवों के विस्थापित अमर यादव के नेतृत्व में जीएम आवास पहुंचे. उनके द्वारा प्रबंधन विरोधी नारे लगाये गये व मांगें पूरी करने की बात कही गयी. इस दौरान सीआइएसएफ के कमांडेंट द्वारा आश्वासन दिया गया कि 48 घंटे के अंदर विस्थापितों की बातचीत जीएम से करायी जायेगी. विस्थापितों ने घेराव कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया. मौके पर शिव प्रसाद मुंडा, उर्मिला देवी, ललन मुंडा, जगमोहन मुंडा, योगेश कुमार, राम कुमार करमाली, लुटनी देवी, गीता देवी, सहबीर गंझू, बाबुला महतो, राजू ठाकुर, अख्तर अंसारी, आशिफ रजा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola