ओके... मामले की जांच की जा रही है: थाना प्रभारी
2पीटीआर-बी में जांच पड़ताल करती पुलिसपतरातू. पीटीपीएस काली मंदिर के समीप अज्ञात अपराधियों ने अमन कुमार को मारने का प्रयास किया गया. इस संबंध में अमन ने पुलिस को जानकारी दी है. अमन ने बताया कि बीती शाम लगभग साढ़े छह बजे वह बिरसा मार्केट की ओर जा रहा था. इस क्रम में दो मोटरसाइकिल […]
2पीटीआर-बी में जांच पड़ताल करती पुलिसपतरातू. पीटीपीएस काली मंदिर के समीप अज्ञात अपराधियों ने अमन कुमार को मारने का प्रयास किया गया. इस संबंध में अमन ने पुलिस को जानकारी दी है. अमन ने बताया कि बीती शाम लगभग साढ़े छह बजे वह बिरसा मार्केट की ओर जा रहा था. इस क्रम में दो मोटरसाइकिल सवार पर चार युवक उसका पीछा कर रहे थे. काली मंदिर के समीप एक मोटरसाइकिल सवार ने रोक कर पूछा कि अमन तुम्हारा नाम है. तभी अमन ने पीछे वाले बाइक पर बैठे युवक के हाथ में रिवाल्वर देख लिया. शक होने के कारण व तेजी से अपनी मोटरसाइकिल से भागने लगा. बाइक सवारों द्वारा उसका पीछा किया गया. पर बाद में भीड़-भाड़ देख कर बाइक सवार वापस चले गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि अपराधी किन कारणों से अमन को मारना चाहते हैं इसकी जांच की जा रही है. ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही बिरसा मार्केट के एक होटल के समीप अमन पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली चलायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










