ओके.... प्रत्याशी आजाद ने प्राथमिकता सूची जारी की

Updated:
विज्ञापन

वार्ड पांच : एनएच 33 से एनएच 23 तक छोटकी मुर्राम होते हुए सड़क निर्माण होगाफोटो फाइल 28आर-डी-प्राथमिकताओं की सूची जारी करते आजाद सिंह अपने समर्थकों के साथ.रामगढ़. वार्ड नंबर पांच के उम्मीदवार आजाद सिंह ने मंगलवार को अपनी प्राथमिकता सूची से संबंधित परचा जारी किया. आजाद सिंह ने कहा कि अगर वार्ड नंबर पांच […]

विज्ञापन

वार्ड पांच : एनएच 33 से एनएच 23 तक छोटकी मुर्राम होते हुए सड़क निर्माण होगाफोटो फाइल 28आर-डी-प्राथमिकताओं की सूची जारी करते आजाद सिंह अपने समर्थकों के साथ.रामगढ़. वार्ड नंबर पांच के उम्मीदवार आजाद सिंह ने मंगलवार को अपनी प्राथमिकता सूची से संबंधित परचा जारी किया. आजाद सिंह ने कहा कि अगर वार्ड नंबर पांच की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तथा वे चुनाव में विजयी होते हैं, तो वे वार्ड नंबर पांच के विकास के लिए कार्य करेंगे. वे वार्ड नंबर पांच समेत पूरे रामगढ़ की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे. परचे में वार्ड की नियमित साफ -सफाई, सामुदायिक भवन व विवाह मंडप का निर्माण, स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था करना, गरीबों के लिए गरीब घर बनाने, रेस्ट हाउस बनाने, छावनी परिषद के तहत शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त करने, समुचित जलापूर्ति आदि की बात कही गयी है. उनकी प्रमुख प्राथमिकता एनएच 33 से एनएच 23 तक छोटकी मुर्राम होते हुए सड़क निर्माण कराने की है. मौके पर अजीत गुप्ता, संजीव सिंह टीपू, अतुलेश सिंह, रंजन सिंह, विजय सिंह, अशोक सिंह, सुकेश गुप्ता, नंदू सिंह, विश्वनाथ राय, अजय सिंह, कारू सिंह, दीपक सिंह, सतीश गुप्ता, अवधेश सिंह, चमन करमाली, अनिल शर्मा, विजय करमाली, समलू करमाली, किशोर करमाली, नरेश करमाली, संजय गुप्ता, अर्जुन राय, संदीप जायसवाल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola