सड़क दुर्घटना में दो घायल

Updated:
विज्ञापन

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत नयामोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. एक का इलाज स्थानीय होम में किया गया. एक की स्थिति को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, डुमरबेड़ा निवासी हाफीजुद्दीन अंसारी अपनी (मोटरसाइकिल जऐच 02एएसी/7487) से सांडी जा रहे […]

विज्ञापन

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत नयामोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. एक का इलाज स्थानीय होम में किया गया. एक की स्थिति को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, डुमरबेड़ा निवासी हाफीजुद्दीन अंसारी अपनी (मोटरसाइकिल जऐच 02एएसी/7487) से सांडी जा रहे थे. नयामोड़ के समीप रामगढ़ निवासी उपेंद्र मिश्र सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान हाफीजुद्दीन ने टक्कर मार दी. इसमें हाफीजुद्दीन व उपेंद्र मिश्र घायल हो गये.

राशि आवंटन पर हर्ष : पतरातू. भाजपा पतरातू प्रखंड के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को पतरातू स्थित डॉ संजय सिंह के आवासीय कार्यालय में हुई. बैठक में हजारीबाग सांसद सह वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा पतरातू प्रखंड में विकास कार्य के लिए 92 लाख रुपये के आवंटन करने पर हर्ष जताया गया. आवंटित फंड से विभिन्न बूथों में विकास कार्य करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि सांसद लोकसभा क्षेत्र में विकास करने के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं. बैठक में महेंद्र कुमार महतो, ब्रजभूषण गोस्वामी, वीरेंद्र सिन्हा, मोती नारायण सिंह, शैलेंद्र कुमार, देवेंद्र जोशी, विनीता शर्मा, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola