वेस्ट बोकारो डिवीजन ने जीते18 पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

26 घाटो -6- पुरस्कार के साथ टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के अधिकारी व कर्मचारी.घाटोटंाड़. 57वां खान सुरक्षा सप्ताह के तहत टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 पुरस्कार हासिल किये. पुरस्कार करगली फुटबॉल मैदान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया गया. जिसमें डिप्टी डीजीएमएस सेंट्रल एसइ जोन, इंटक […]

विज्ञापन

26 घाटो -6- पुरस्कार के साथ टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के अधिकारी व कर्मचारी.घाटोटंाड़. 57वां खान सुरक्षा सप्ताह के तहत टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 पुरस्कार हासिल किये. पुरस्कार करगली फुटबॉल मैदान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया गया. जिसमें डिप्टी डीजीएमएस सेंट्रल एसइ जोन, इंटक के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे. वेस्ट बोकारो डिवीजन से एनके गुप्ता चीफ क्वायरी एसइ, वरुण बनर्जी, हेड ऑपरेशन क्वायरी एसइ, एसएन यादव हेड ऑपरेशन क्वायरी एबी, वीके सोनी, वरीय प्रबंधक सेफ्टी-आइएसओ व अन्य कर्मचारियों समेत यूनियन नेताओं ने ग्रहण किया .क्वायरी साउथ इस्ट को मिला ओवरऑल द्वितीय पुरस्कार: ओपेन कास्ट माइंस ग्रुप ए में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के क्वायरी एसइ को ओवरऑल द्वितीय पुरस्कार मिला. इसके अलावा एसइ को चार अन्य पुरस्कार भी हासिल हुए. जिसमें दो प्रथम व दो द्वितीय पुरस्कार मिले. वहीं क्वायरी एबी को भी दो प्रथम पुरस्कार व दो द्वितीय पुरस्कार मिलें. इधर डिवीजन के सात कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में प्रथम व एक को द्वितीय पुरस्कार हासिल हुए. प्रथम पुरस्कार हासिल करने वालों में क्वायरी ए के अजय कुमार,बिजली विभाग के ललित कुमार, एसके वर्मा, फीटर में आरए सिंह, डोजर में विजय कुमार, उत्खनन फोर मैन में बीके पांडेय, वेल्डर में अर्जुन प्रसाद तथा ड्रील में द्वितीय पुरस्कार श्यामल कुमार सिन्हा को मिला. डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola