युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की
24बीएचयू-14-नीम के पेड़ पर फांसी से झूलता शव, 15-युवक का शव.शव की पहचान नहीं.भदानीनगर. भदानीनगर ओपी क्षेत्र की 48 यूनिट कॉलोनी के समीप नीम के पेड़ पर अज्ञात युवक (35) ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. शाम लगभग छह बजे स्थानीय लोगों ने पेड़ से झूल रहे शव को देखा. इसकी सूचना भदानीनगर […]
24बीएचयू-14-नीम के पेड़ पर फांसी से झूलता शव, 15-युवक का शव.शव की पहचान नहीं.भदानीनगर. भदानीनगर ओपी क्षेत्र की 48 यूनिट कॉलोनी के समीप नीम के पेड़ पर अज्ञात युवक (35) ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. शाम लगभग छह बजे स्थानीय लोगों ने पेड़ से झूल रहे शव को देखा. इसकी सूचना भदानीनगर ओपी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से उतरवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. अनुमान लगाया जा रहा है कि शाम को वह युवक पेड़ पर चढ़ा होगा, जिस पर किसी की नजर नहीं पड़ी. नीम का पेड़ घना होने के कारण उसे कोई देख नहीं सका. घटना स्थल पर ओपी प्रभारी सुधीर कुमार चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










