निरंकारी महिला मंडल ने महिला दिवस मनाया

Updated:
विज्ञापन

भदानीनगर. भुरकुंडा हुरूमगढ़ा में सोमवार को निरंकारी महिला मंडल ने महिला दिवस मनाया. इसकी अध्यक्षता पुष्पा चौहान ने की. मौके पर पुष्पा चौहान ने महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुए कहा कि अब जमाना लद गया जब महिलाओं को पुरुषों के आगे अहमियत नहीं मिलती थी. अब तो महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ […]

विज्ञापन

भदानीनगर. भुरकुंडा हुरूमगढ़ा में सोमवार को निरंकारी महिला मंडल ने महिला दिवस मनाया. इसकी अध्यक्षता पुष्पा चौहान ने की. मौके पर पुष्पा चौहान ने महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुए कहा कि अब जमाना लद गया जब महिलाओं को पुरुषों के आगे अहमियत नहीं मिलती थी. अब तो महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधा मिला कर चल रही हैं. मौके पर सदगुरु बाबा हरदेव जी महाराज का गुणगान कर प्रवचन किया गया. लंगर का भी आयोजन हुआ. इससे पूर्व प्रभु कण कण तेरा वास भजन से कार्यक्रम से सत्संग की शुरुआत की गयी. मौके पर राजकुमारी देवी, सिमरन देवी, पूजा, दीप माला, सोनी रानी, मुकुनलता देवी, रोमा, मीना, सुमंती, मालती, गायत्री, पंकज, राजन, कौशल्या, सावित्री, समर्पण, गांगो देवी, बबीता आदि उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola