एक वर्ष से अधिक नहीं चलेगी झारखंड सरकार : ददई

Updated:
विज्ञापन

फोटो 9गिद्दी2-पत्रकारों से बातचीत करते ददई दूबे गिद्दी(हजारीबाग).झारखंड के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे ने कहा कि झारखंड में रघुवर दास की सरकार एक वर्ष से अधिक नहीं चलने वाली है. सरकार ने अब तक कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है. 43 का आंकड़ा भाजपा ने कैसे हासिल की है, यह किसी से […]

विज्ञापन

फोटो 9गिद्दी2-पत्रकारों से बातचीत करते ददई दूबे गिद्दी(हजारीबाग).झारखंड के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे ने कहा कि झारखंड में रघुवर दास की सरकार एक वर्ष से अधिक नहीं चलने वाली है. सरकार ने अब तक कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है. 43 का आंकड़ा भाजपा ने कैसे हासिल की है, यह किसी से छिपी हुई नहीं है. उक्त बातें श्री दूबे ने रविवार रात गिद्दी में कन्हैया दूबे के आवास पर पत्रकारों से कही. उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखा कर नरेंद्र मोदी ने केंद्र की सत्ता हासिल की है, लेकिन जनता के सपने अब टूट रहे हैं. सरकार से लोगों का मोह भंग हो रहा है. दिल्ली चुनाव इसका उदाहरण है. उन्होंने स्वीकार किया कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति फिलहाल अच्छी नहीं है. आने वाले दिनों में पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास एक बार फिर बढे़गा और पार्टी सत्ता हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि संजीवा रेड्डी गुट नकली इंटक है. असली इंटक का प्रतिनिधित्व हम कर रहे हंै. मौके पर शंभूनारायण झा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola