पिछले चुनाव में दूसरे गुट में थे अरुण, जितेंद्र व मनजी

Updated:
विज्ञापन

फोटो 8आर-राजू चतुर्वेदी विरोधी गुट के 15 उम्मीदवार.रामगढ़. रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (2015-17) का चुनाव 15 मार्च को होगा. 32 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इसमें राजू चतुर्वेदी गुट के 15 (इस गुट के विरोधी गुट जिसने अभी अध्यक्ष का नाम घोषित नहीं किया है) तथा दो निर्गुट सदस्य शामिल हैं. राजू चतुर्वेदी […]

विज्ञापन

फोटो 8आर-राजू चतुर्वेदी विरोधी गुट के 15 उम्मीदवार.रामगढ़. रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (2015-17) का चुनाव 15 मार्च को होगा. 32 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इसमें राजू चतुर्वेदी गुट के 15 (इस गुट के विरोधी गुट जिसने अभी अध्यक्ष का नाम घोषित नहीं किया है) तथा दो निर्गुट सदस्य शामिल हैं. राजू चतुर्वेदी विरोधी गुट से चुनाव लड़ रहे तथा वर्तमान में चेंबर कार्यकारिणी के सदस्य जितेंद्र प्रसाद, मनजी सिंह व अरुण कुमार राय पिछले चुनाव में इस गुट के विरोध में चुनाव लड़ कर विजयी हुए थे. इसमें से जितेंद्र प्रसाद अध्यक्ष, अरुण कुमार राय कोषाध्यक्ष तथा मनजी सिंह संयुक्त सचिव (सत्र 2013-15 में) रह चुके हैं. इस चुनाव में यह तीनों विरोधी गुट से चुनाव लड़ रहे हैं. इस गुट के लोग चेंबर व्यवस्था में बदलाव व पारदर्शी तरीके से चेंबर संचालन की बात कह रहे हैं. राजू चतुर्वेदी विरोधी गुट ने चुनाव जीतने के बाद चेंबर के सभी सदस्यों की राय से अध्यक्ष चुनाव करने की घोषणा की है. इस गुट के उम्मीदवारों में अमित कुमार सिन्हा, अरुण कुमार राय, जितेंद्र प्रसाद, मनजी सिंह, एचएन सोंधी, मनोज कुमार मंडल, जेके शर्मा, नंद किशोर प्रसाद उर्फ नंदू गुप्ता, रवींद्र साहू , शंकर लाल अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, विधान कुमार सिंह, संजीव सिंह संजू, विजय अग्रवाल तथा संतोष तिवारी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola