महिला सशक्तीकरण के उत्थान पर विमर्श

Updated:
विज्ञापन

मांडू.स्वयंसेवी संस्था बुद्धा एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट की ओर से रविवार को मांडूडीह स्थित प्रधान कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि मांडूडीह की मुखिया माया देवी उपस्थित थी. मौके पर महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने नारी उत्थान की जानकारी दी. इससे पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि व संस्था के […]

विज्ञापन

मांडू.स्वयंसेवी संस्था बुद्धा एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट की ओर से रविवार को मांडूडीह स्थित प्रधान कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि मांडूडीह की मुखिया माया देवी उपस्थित थी. मौके पर महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने नारी उत्थान की जानकारी दी. इससे पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि व संस्था के कोषाध्यक्ष सविता राजहंस ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने की. संचालन डी कुमार ने किया. मौके पर एसके मंडल, रजीत कुमार, ओपी मुनी, अजीज कुमार, अनीता देवी, रीना देवी, सीता देवी, रेखा देवी, बबीता देवी, गुडि़या देवी, लक्ष्मी देवी, चमेली देवी आदि उपस्थित थे. आंगनबाड़ी केंद्र में मना महिला दिवस : आंगनबाड़ी केंद्र भुइयां टोली में रविवार को महिला दिवस मनाया गया. मौके पर सेविका रेखा देवी ने महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में बताते हुए बेटियों को शिक्षित करने पर बल दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola