सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

कृषि निदेशक के वाहन से हुई टक्कर मांडू : मांडू डीह स्थित काली मंदिर चौक के निकट एनएच 33 पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए एनएचएआई विभाग के एंबुलेंस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू ले जाया गया. […]

विज्ञापन
कृषि निदेशक के वाहन से हुई टक्कर
मांडू : मांडू डीह स्थित काली मंदिर चौक के निकट एनएच 33 पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए एनएचएआई विभाग के एंबुलेंस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू ले जाया गया.
अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया. जहां सतीश साव की स्थिति चिंताजनक बतायी जाती है. दोनों घायलों का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार मांडू डीह निवासी सतीश साव और रंजीत कुमार दोनो बाइक संख्या जेएच02एन/6946 में सवार होकर मांडू डीह से मांडू चटी की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में पीछे से तीव्र गति से कृषि निदेशक रांची अनिल कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ फोर्ड कार संख्या जेएच10एक्स/0505 में सवार होकर रांची से फतेहपुर (गया) अपने घर जाने के क्रम में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मांडू पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में कर थाना परिसर ले गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola