..राजू चतुर्वेदी गुट ने रजरप्पा व चितरपुर मेंे चलाया जनसपंर्क अभियान
फोटो फाइल 7आर-एफ-जनसंपर्क अभियान में शामिल राजू चतुर्वेदी व उनके गुट के सदस्य.रामगढ़. होली बीतते ही रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यकारिणी सत्र 2015-17 के होने वाले चुनाव को लेकर जन संपर्क अभियान ने जोर पकड़ लिया है. शनिवार को दोनो गुटों के लोग सुबह से ही जनसंपर्क अभियान में जुट गये थे. राजू […]
फोटो फाइल 7आर-एफ-जनसंपर्क अभियान में शामिल राजू चतुर्वेदी व उनके गुट के सदस्य.रामगढ़. होली बीतते ही रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यकारिणी सत्र 2015-17 के होने वाले चुनाव को लेकर जन संपर्क अभियान ने जोर पकड़ लिया है. शनिवार को दोनो गुटों के लोग सुबह से ही जनसंपर्क अभियान में जुट गये थे. राजू चतुर्वेदी गुट के प्रत्याशियों ने राजू चतुर्वेदी के नेतृत्व में रामगढ़ शहर के विभिन्न हिस्सों समेत रजरप्पा, चितरपुर आदि क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान के क्रम में राजू चतुर्वेदी व उनके गुट से चुनाव में खड़े प्रत्याशियों ने चेंबर सदस्यों से चेंबर व सदस्यों के हित में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. प्रत्याशियों ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि वे उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. चुनाव प्रचार अभियान में राजू चतुर्वेदी के साथ विष्णु पोद्दार, अनूप कुमार उर्फ बाबू साहेब, सज्जन पारीक, इंदूभूषण शर्मा उर्फ राम बाबू, विनय अग्रवाल, विनय कुमार सिंह, गोपाल शर्मा, विमल बुधिया, वीरू माणेक, संजीव चड्ढा, इंद्रपाल सिंह छाबड़ा, किशोर जाजू, राजेंद्र प्रसाद, अमरेश गणक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










