बच्चों को मिलेगीनयी तकनीक से शिक्षा
माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल की वेबसाइट का लोकार्पणफ्रांस, जर्मनी व अमेरिका के छात्रों द्वारा क्लासेस की व्यवस्था होगी फोटो फाइल : 4 चितरपुर बी मंच पर उपस्थित अतिथि चितरपुर. चितरपुर जवाहर रोड स्थित माउंट पब्लिक स्कूल में बुधवार को वेबसाइट लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डॉ वीएन ओहदार व विशिष्ट अतिथि डॉ […]
माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल की वेबसाइट का लोकार्पणफ्रांस, जर्मनी व अमेरिका के छात्रों द्वारा क्लासेस की व्यवस्था होगी फोटो फाइल : 4 चितरपुर बी मंच पर उपस्थित अतिथि चितरपुर. चितरपुर जवाहर रोड स्थित माउंट पब्लिक स्कूल में बुधवार को वेबसाइट लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डॉ वीएन ओहदार व विशिष्ट अतिथि डॉ शारदा प्रसाद थे. अतिथियों ने स्कूल की वेबसाइट का लोकार्पण किया. मुख्य अतिथि श्री ओहदार ने कहा कि इस विद्यालय में बच्चों को श्रेष्ठ गुणवत्तापूर्ण और नयी तकनीक के माध्यम से शिक्षा दी जायेगी. विशिष्ट अतिथि डॉ शारदा प्रसाद ने कहा कि यह विद्यालय इस क्षेत्र के लिए गौरव है. उधर, वेबसाइट में विद्यालय के संस्थापक साजिद हुसैन ने अपने सीखो फ्रेम वर्क पर प्रकाश डाला. इसमें इंटरनेट के माध्यम से फ्रांस, जर्मनी व अमेरिका के छात्रों द्वारा क्लासेस की व्यवस्था की जायेगी. मौके पर चितरपुर कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय, योगेंद्र उपाध्याय व जीतू महतो ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर फयाज अहमद, यूसुफ हुसैन, वसीम हसन, प्रीति चंद्र पोद्दार, लक्ष्मी कुमारी, मो वसीम, मो तौकिर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










