होली नहीं मनाने का निर्णय लिया
चमन महतो की हत्या से मर्माहत हैं कुमार महेशगिद्दी(हजारीबाग).भाजपा कार्यकर्ता चमन महतो की हत्या पिछले दिन चैनपुर गांव के डुमरियाटांड़ में कर दी गयी थी. इस घटना से मर्माहत होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह ने सारूबेड़ा स्थित अपने क्वार्टर में होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है. कुमार महेश सिंह फिलहाल दिल्ली […]
चमन महतो की हत्या से मर्माहत हैं कुमार महेशगिद्दी(हजारीबाग).भाजपा कार्यकर्ता चमन महतो की हत्या पिछले दिन चैनपुर गांव के डुमरियाटांड़ में कर दी गयी थी. इस घटना से मर्माहत होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह ने सारूबेड़ा स्थित अपने क्वार्टर में होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है. कुमार महेश सिंह फिलहाल दिल्ली में हंै. उन्होंने मोबाइल पर कहा कि चमन महतो भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे. इस घटना ने हमें व पार्टी को झकझोर दिया है. हम चमन महतो के शोकाकुल परिवार के साथ हैं. उनके परिवार को यथासंभव मदद करेंगे. उन्होंने बताया कि भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व केंद्रीय मंत्री सह हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










