दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
गोला.गोला-मुरी मार्ग के हारुबेरा के समीप सड़क दुर्घटना में मंगलवार की देर रात गोपेश्वर महतो की मौत हो गयी. दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, उलादका निवासी गोपेश्वर महतो अपनी बहन शीतल कुमारी व सरगडीह निवासी ऋषिकेश महतो को परीक्षा दिला कर घर वापस आ रहा था. इस बीच, हारुबेरा के समीप खड़े […]
गोला.गोला-मुरी मार्ग के हारुबेरा के समीप सड़क दुर्घटना में मंगलवार की देर रात गोपेश्वर महतो की मौत हो गयी. दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, उलादका निवासी गोपेश्वर महतो अपनी बहन शीतल कुमारी व सरगडीह निवासी ऋषिकेश महतो को परीक्षा दिला कर घर वापस आ रहा था. इस बीच, हारुबेरा के समीप खड़े ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी. इसमें गोपेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. … तो बच सकती थी जान : गोपेश्वर की बहन शीतल कुमारी ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के बाद वह अपने घायल भाई को अस्पताल ले जाने के लिए कई लोगों से मदद मांगी. लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की. उसका भाई गोपेश्वर घटनास्थल पर एक घंटे तक तड़पते रहा. बाद में कुछ लोगों के प्रयास पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला पहुंचाया गया. लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी. अगर समय रहते घायल को अस्पताल पहुंचाया जाता, तो शायद गोपेश्वर की जान बच सकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










