आधार से जुड़ेगा मतदाता पहचान पत्र

Updated:
विज्ञापन

3 आर एच-पत्रकार सम्मेलन में जानकारी देते उपायुक्त व मौजूद एसडीओ.चुनाव आयोग ने लांच किया नेरपाअभियान को लेकर लगेगा विशेष शिविररामगढ़. भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ी रोकने के लिए मंगलवार को नेशनल इलेक्ट्रॉल रोल प्यूरीफिकेशन एंड ऑथेंटिकेशन (नेरपा) नामक वेबसाइट लांच किया. यह जानकारी उपायुक्त ए दोडडे ने समाहरणालय में आयोजित पत्रकार […]

विज्ञापन

3 आर एच-पत्रकार सम्मेलन में जानकारी देते उपायुक्त व मौजूद एसडीओ.चुनाव आयोग ने लांच किया नेरपाअभियान को लेकर लगेगा विशेष शिविररामगढ़. भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ी रोकने के लिए मंगलवार को नेशनल इलेक्ट्रॉल रोल प्यूरीफिकेशन एंड ऑथेंटिकेशन (नेरपा) नामक वेबसाइट लांच किया. यह जानकारी उपायुक्त ए दोडडे ने समाहरणालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी. बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र नंबर को आधार से जोड़ा जायेगा. जिसमें नाम, उम्र व फोटो समेत अन्य जानकारियां होंगी. कोई गड़बड़ी होने पर वह स्वत: डिलीट हो जायेगा. इसके अलावा मतदाता का ई-मेल व मोबाइल नंबर भी वेबसाइट पर डाला जायेगा. उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान को पूरा करने के लिए विशेष शिविर लगाया जायेगा. यह अभियान सात अप्रैल से 15 अगस्त तक चलेगा. उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों के लोगों से भी इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी है. उपायुक्त ने सभी राजनैतिक दलों से बूथ लेवल एजेंटों का नाम व मोबाइल नंबर देने का भी अनुरोध किया है. पत्रकार वार्ता के दौरान एसडीओ केके राजहंस, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अजितेश कुमार समेत कई राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola