अमिताभ चौधरी का स्वागत
003 में अमिताभ चौधरी को बुके प्रदान करते एसोसिएशन के लोग उरीमारी. बीसीसीआइ का संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर अमिताभ चौधरी का मंगलवार को रांची पहुंचने पर रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर स्वागत किया गया. एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय, चयनकर्ता वीरेंद्र पासवान, विनय कुमार सिंह, जावेद खान समेत कई […]
003 में अमिताभ चौधरी को बुके प्रदान करते एसोसिएशन के लोग उरीमारी. बीसीसीआइ का संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर अमिताभ चौधरी का मंगलवार को रांची पहुंचने पर रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर स्वागत किया गया. एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय, चयनकर्ता वीरेंद्र पासवान, विनय कुमार सिंह, जावेद खान समेत कई लोगों ने श्री चौधरी को बुके प्रदान किया. सचिव श्री राय ने कहा कि अमिताभ चौधरी के बीसीसीआइ का संयुक्त सचिव बनने पर झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन व प्रदेश के खिलाड़ी व प्रशंसक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. खेल, खिलाडि़यों व क्रिकेट स्टेडियम का विकास उनके नेतृत्व में तेजी से होगा. बधाई देनेवालों में अध्यक्ष अशोक जैन, रमण मेहरा, रवींद्र साहू, उपेंद्र सिंह, जमुना साव, गिरधारी गोप, रामेश्वर गोप, पिंटू कुमार सिंह आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










