अपराधियों का नेटवर्क खत्म करें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 12:36 AM
पतरातू : रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को पतरातू एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने एसडीपीओ कार्यालय की सभी संचिकाओं का गहन अवलोकन किया. एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो से लंबित कांडों की जानकारी ली. इसके बाद एसपी ने लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, फरार अपराधियों […]
पतरातू : रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को पतरातू एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने एसडीपीओ कार्यालय की सभी संचिकाओं का गहन अवलोकन किया. एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो से लंबित कांडों की जानकारी ली. इसके बाद एसपी ने लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, फरार अपराधियों के खिलाफ कुर्की जब्ती अभियान चलाने, नियमित गश्ती करने, ग्रामीणों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने निर्देश दिया.
एसपी ने पत्रकारों से कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है. एसडीपीओ को क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बना कर उसके नेटवर्क व गतिविधियों को खत्म करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर इंस्पेक्टर विद्या शंकर, पतरातू थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, बासल थाना प्रभारी राजेकुमारी कुजूर, भुरकुंडाओपी प्रभारी रघुनाथ सिंह, बरकाकाना ओपी प्रभारी हरिनारायण शाह, भदानीनगर के एएसआइ उदय कुमार शर्मा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










