जिला मत्स्य कर्मचारी संघ की कलमबंद हड़ताल आज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 1:07 AM

विज्ञापन

रामगढ़ : जिला मत्स्य कार्यालय रामगढ़ में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी धनजीत कुमार के साथ असामाजिक तत्व द्वारा मारपीट कर षड़यंत्र में फंसाने को लेकर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. इसके विरोध में झारखंड राज्य मत्स्य कर्मचारी संघ ने कड़ा रुख अपनाया है. संघ के प्रदेश […]

विज्ञापन

रामगढ़ : जिला मत्स्य कार्यालय रामगढ़ में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी धनजीत कुमार के साथ असामाजिक तत्व द्वारा मारपीट कर षड़यंत्र में फंसाने को लेकर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. इसके विरोध में झारखंड राज्य मत्स्य कर्मचारी संघ ने कड़ा रुख अपनाया है.

संघ के प्रदेश महामंत्री सुदेश कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से विभाग के कर्मी भयाक्रांत व असुरक्षा से ग्रसित हैं तथा उच्चाधिकारियों से आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा है. श्री कुमार ने लिखा है कि 26 सितंबर को संघ की बैठक मुख्यालय में हुई थी. इसमें एक अक्तूबर को कलमबंद हड़ताल का आह्वान किया गया था.

महमंत्री सुदेश कुमार ने राज्य भर में संघ के सभी जिला शाखा, मत्स्य कर्मचारी संघ से आह्वान किया है कि जिला मत्स्य पदाधिकारी को लिखित सूचना देकर कलम बंद हड़ताल को सफल बनाये. ताकि मत्स्य प्रशासन, स्थानीय पुलिस व सिविल प्रशासन दोषियों को गिरफ्तार करे. कलमबंद हड़ताल की सूचना विभागीय सचिव, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक व मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola