हमलोगों के अंदर ज्ञान का प्रकाश भरते हैं शिक्षक
Updated at : 06 Sep 2019 3:29 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : साहू धर्मशाला में आजसू पार्टी के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजन किया गया. अध्यक्षता अनुसूचित जाति महासभा के जिला सचिव अमरदीप कुमार राम व संचालन रामगढ़ नगर सचिव नीरज मंडल ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुनीता चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रजेश कुमार साहू मौजूद थे. मुख्य […]
विज्ञापन
रामगढ़ : साहू धर्मशाला में आजसू पार्टी के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजन किया गया. अध्यक्षता अनुसूचित जाति महासभा के जिला सचिव अमरदीप कुमार राम व संचालन रामगढ़ नगर सचिव नीरज मंडल ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुनीता चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रजेश कुमार साहू मौजूद थे.
मुख्य अतिथि श्रीमती चौधरी ने कहा कि शिक्षक वह दीपक है, जो हमारे अंदर ज्ञान का प्रकाश भरते हैं. मौके पर साहू समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता, वरिष्ठ आजसू नेता अभिमन्यु कुशवाहा, अमित साहू, रंजीत पासवान, भरत चौरसिया, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू भोपाली, बुद्धिजीवी मंच के नगर अध्यक्ष महेंद्र मोदी, दिलीप महतो, जनार्दन राम, चंदन ठाकुर, महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष आराधना राज, इंद्रपाल सिंह सैनी आदि मौजूद थे.
इस दौरान शिक्षक आशुतोष सिंह, छोटू लाल, शिव शंकर मोदी, वासुदेव महतो, अब्बू अहमद सिद्दीकी, ज्ञान ब्रह्म पाठक, भुनेश्वर मोदी सहित 81 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सह सचिव सह ओबीसी नगर प्रभारी पंकज वर्णवाल, युवा नेता आकाश यादव, अमन महतो आदि ने योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




