ePaper

कुजू में दिन दहाड़े 46 हजार रुपये की लूट, बाइकर्स गैंग ने दिया घटना को अंजाम

Updated at : 01 Aug 2019 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
कुजू में दिन दहाड़े 46 हजार रुपये की लूट, बाइकर्स गैंग ने दिया घटना को अंजाम

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के नयामोड़-गिद्दी मार्ग के रेलवे पुल कुजू के समीप गुरुवार को बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने मुथूट माइक्रोफाइनांस लि रामगढ़ शाखा के कर्मी पीयूष कुमार सोनी से दिन दहाड़े 46 हजार 5 सौ रुपये से भरे बैग को लूटकर फरार हो गये. इस संबंध में उन्होंने ओपी में आवेदन दिया […]

विज्ञापन

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र के नयामोड़-गिद्दी मार्ग के रेलवे पुल कुजू के समीप गुरुवार को बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने मुथूट माइक्रोफाइनांस लि रामगढ़ शाखा के कर्मी पीयूष कुमार सोनी से दिन दहाड़े 46 हजार 5 सौ रुपये से भरे बैग को लूटकर फरार हो गये. इस संबंध में उन्होंने ओपी में आवेदन दिया है.

जानकारी के अनुसार कंपनी कर्मी पीयूष कुमार सोनी बाइक संख्या जेएच10बीई-6710 पर सवार होकर कुजू से तोपा की ओर जा रहे था. इसी बीच बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने रुपये से भरे बैग को लूटकर फरार हो गये.

गौरतलब हो कि कोयलांचल क्षेत्र में बाइकर्स गैंग का आतंक काफी बढ़ गया है. आये दिन अपराधियों द्वारा क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. खासकर अपराधी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को अपना शिकार बना रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola