रामगढ़ में पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी 75 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2019 2:40 PM
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित रामगढ़ जिला में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक अधिकारी को 75 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. पेयजल स्वच्छता विभाग के इस अधिकारी का नाम जितेंद्र कुमार झा है. इसे भी पढ़ें : Ranchi : कोकर के ड्राइवर की रुक्का में […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित रामगढ़ जिला में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक अधिकारी को 75 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. पेयजल स्वच्छता विभाग के इस अधिकारी का नाम जितेंद्र कुमार झा है.
इसे भी पढ़ें : Ranchi : कोकर के ड्राइवर की रुक्का में चाकू मारकर हत्या
गोला प्रखंड के बरियातू की मुखिया शोभाला देवी ने एसीबी मुख्यालय में पेयजल स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार झा के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. जांच में शिकायत सही पाये जाने के बाद एसीबी की टीम ने जितेंद्र कुमार झा की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










