जल संकट को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा के इचातु गांव में वर्षों से बंद जलमीनार से होनेवाली जल समस्या के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतरे. आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को बाल्टी के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त जलमीनार कई वर्षों से बंद है. ग्रामीणों ने विभाग को कई बार अवगत कराया, पर […]
रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा के इचातु गांव में वर्षों से बंद जलमीनार से होनेवाली जल समस्या के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतरे. आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को बाल्टी के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त जलमीनार कई वर्षों से बंद है. ग्रामीणों ने विभाग को कई बार अवगत कराया, पर कोई पहल नहीं की गयी.
प्रदर्शन का नेतृत्व किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्र संयोजक सह रामगढ़ विधानसभा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज महतो कर रहे थे. मौके पर जिलानी खान, गजानंद मुंडा, सलमान कादिर, झलकू बेदिया, दुबराज पाहन, किशोर महतो, उमा देवी, साबर देवी, सुधा देवी, मनोरमा देवी, सीता देवी, दुर्गा देवी, सुशीला देवी, विनोद मुंडा, राजेश रविदास, मनोज महतो, अरविंद महतो, भीम नायक, फॉलो देवी, जितेन देवी, रूपा देवी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




