गोला : 11 केंद्रों में दो हजार परीक्षार्थी शामिल

Updated at : 12 Feb 2019 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
गोला : 11 केंद्रों में दो हजार परीक्षार्थी शामिल

चितरपुर/गोला/दुलमी : चितरपुर, गोला व दुलमी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार से आठवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई. चितरपुर प्रखंड के सरकारी व निजी विद्यालयों के आठवीं क्लास के सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय, चितरपुर हाई स्कूल व केबी उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इन विद्यालयों […]

विज्ञापन

चितरपुर/गोला/दुलमी : चितरपुर, गोला व दुलमी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार से आठवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई. चितरपुर प्रखंड के सरकारी व निजी विद्यालयों के आठवीं क्लास के सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय, चितरपुर हाई स्कूल व केबी उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इन विद्यालयों में प्रधानाध्यापक को केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया है. राजबल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय में 471, केबी उच्च विद्यालय 319, चितरपुर हाई स्कूल में 173 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विमलकांत झा एवं कार्यक्रम पदाधिकारी इंशा अल्लाह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. गोला प्रखंड के 11 केंद्रों में आठवीं बोर्ड की परीक्षा हुई.

इसमें दो हजार 889 परीक्षार्थी शामिल हुए. सोसोकलां उत्क्रमित उच्च विद्यालय, एस एस प्लस टू हाई स्कूल गोला, किसान उच्च विद्यालय डभातू, हरिहर साहू बालिका उच्च विद्यालय गोला, लालकृष्ण सोनामती मध्य विद्यालय गोला, सीपीसी इंटर कॉलेज कमता, मध्य विद्यालय हुप्पू, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाड़ी हिंदी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बंदा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुतरी एवं प्लस टू उच्च विद्यालय डीमरा में परीक्षा हुई. दुलमी प्रखंड में भी आठवीं बोर्ड की परीक्षा हुई. उत्क्रमित उच्च विद्यालय चटाक, होन्हे व कुल्ही को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. चटाक में 588, होन्हे में 417, कुल्ही में 457 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola