पतरातू में प्रतिभा की कमी नहीं : प्रमुख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पतरातू : एसएस प्लस टू हाई स्कूल में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय बाल समागम का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख रीता देवी व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य डोली देवी, पतरातू वन के बीइइओ जुनास टोप्पो व टू की बीइइओ सुलोचना कुमारी ने किया. प्रमुख रीता देवी ने कहा कि पतरातू प्रखंड में प्रतिभा की […]
विज्ञापन
पतरातू : एसएस प्लस टू हाई स्कूल में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय बाल समागम का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख रीता देवी व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य डोली देवी, पतरातू वन के बीइइओ जुनास टोप्पो व टू की बीइइओ सुलोचना कुमारी ने किया. प्रमुख रीता देवी ने कहा कि पतरातू प्रखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है. जरूरत है प्रतिभा को तराशने व संवारने की. जिप सदस्य डोली देवी ने कहा कि बाल समागम के आयोजन से स्कूली बच्चों को अपने अंदर की छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है.
विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद प्रकाश सिंह ने कहा कि बाल समागम के आयोजन से किताबी शिक्षा के साथ-साथ कला व खेल प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी विकास होता है. वर्ग तीन से पांच की हैंड राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उमवि टेरपा की अनमोल भारती, द्वितीय प्रावि कोतो की खुशी कुमारी व तृतीय उमवि डाड़ीडीह की अंजली कुमारी, चित्रांकन में नप्रावि शाहीटाड़ की ब्यूटी कुमारी, द्वितीय उमवि सोलिया के ज्योतिश कुमार व तृतीय स्थान कैथोलिक आश्रम भुरकुंडा के कुलवंत कुमार को मिला.
निबंध में कैथोलिक आश्रम भुरकुंडा के रोहन लकड़ा, द्वितीय प्रावि सरैया की आकांक्षा गिरी व तृतीय स्थान नप्रावि बांसगढ़ा की रोशनी कुमारी को मिला. वर्ग छह से आठ की समूह गीत प्रतियोगिता में प्रथम सानिया प्रवीण, द्वितीय सविता कुमारी व तृतीय स्थान किरन बेदिया को मिला.
क्विज में सोनू कुमार, सचिन कुमार व अयान राज, निबंध में अभिमन्यु कुमार, संकेत कुमार व नेहा कुमारी, आत्मरक्षा कला में नेहा कुमारी, मुकेश कुमार व अर्चना कुमारी, हैंड राइटिंग में दीपक कुमार, सुहाना कुमारी व राहुल कुमार, वाद विवाद में कुमारी निशा रानी, सायम अहमद व वाणी शर्मा, चित्रांकन में निशांत कुमार बाउरी, आशा कुमारी व प्रेम कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. अतिथियों ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.
इस अवसर पर रामेश्वर गोप, सुनील राम, दुधेश्वर महतो, श्यामसुंदर करमाली, तीर्थनाथ महथा, अनुज कुमार खत्री, रामलखन साहू, डमरू महतो, शशिकांत तिवारी, रूपेश कुमार विश्वकर्मा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










