कृषि कल्याण अभियान : देश में दूसरा व झारखंड में मांडू को मिला पहला स्थान

Updated at : 04 Jan 2019 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
कृषि कल्याण अभियान : देश में दूसरा व झारखंड में मांडू को मिला पहला स्थान

मांडू : कृषि कल्याण अभियान फेज टू में कृषि विज्ञान केंद्र, मांडू (रामगढ़) ने पूरे भारत में दूसरा अाैर झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है. कृषि विज्ञान केंद्र की इस उपलब्धि पर केंद्र के सभी वैज्ञानिकों के अलावा पूरी टीम गौरवान्वित महसूस कर रही है. उक्त जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र […]

विज्ञापन
मांडू : कृषि कल्याण अभियान फेज टू में कृषि विज्ञान केंद्र, मांडू (रामगढ़) ने पूरे भारत में दूसरा अाैर झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है. कृषि विज्ञान केंद्र की इस उपलब्धि पर केंद्र के सभी वैज्ञानिकों के अलावा पूरी टीम गौरवान्वित महसूस कर रही है.
उक्त जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ डीके राघव ने दी. उन्होंने बताया कि संपूर्ण भारत के 117 आकांक्षी जिलों में दो अक्तूबर से 25 दिसंबर तक कृषि कल्याण अभियान चलाया गया था. इसमें रामगढ़ जिले में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, मांडू बतौर नोडल एजेंसी के रूप में काम किया.
रामगढ़ में संचालित विभिन्न योजनाओं का शत- प्रतिशत रैंकिंग देख कर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नयी दिल्ली ने रामगढ़ जिला को देश में दूसरा अाैर झारखंड में पहला स्थान दिया.
टीम भावना के तहत हुआ काम : डॉ डीके राघव :
कृषि विज्ञान केंद्र की इस उपलब्धि को केंद्र प्रमुख डॉ डीके राघव ने जिला उपायुक्त व डीडीसी द्वारा समय -समय पर समीक्षा बैठक व मार्गदर्शन का परिणाम बताया. कहा कि इस सफलता पर सभी विभागों के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola