YRKKH Spoiler: अपनी ही सौतन को अरमान के करीब लाएगी अभीरा, कहानी में होगी नई एंट्री

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10th May Spoiler

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभीरा और अरमान की जिंदगी में नया मोड़ आने वाला है. नेहा वर्मा की एंट्री से कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. वहीं मायरा के सवाल और बुआ सा की चालें परिवार की मुश्किलें और बढ़ाएंगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामे के जरिए दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. शो में इन दिनों अभीरा और अरमान की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. परिवार से अलग होने के बाद दोनों अपनी बेटियों के साथ नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मुश्किलें उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं. आने वाले एपिसोड में कहानी में एक नई महिला किरदार की एंट्री होने वाली है, जो अभीरा और अरमान के रिश्ते में नई हलचल पैदा कर सकती है.

विज्ञापन

अरमान के लिए नया कदम उठाएगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान के संघर्ष और सफर को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक खास डॉक्यूमेंट्री तैयार करने का फैसला करती है. इसी दौरान उसे पता चलता है कि पोद्दार परिवार ने अरमान से अपने रिश्ते खत्म होने की खबर सार्वजनिक कर दी है. यह जानकारी अभिरा और अरमान दोनों को भावुक कर देती है.

इसी बीच अभीरा की मुलाकात नेहा वर्मा नाम की एक महिला से होगी. हालात ऐसे बनेंगे कि अभीरा खुद नेहा को अरमान की जिंदगी में जगह देने का प्रयास करेगी. हालांकि यह फैसला आगे चलकर उसके लिए नई परेशानियों का कारण बन सकता है.

मायरा और मुक्ति की बढ़ेंगी मुश्किलें

दूसरी तरफ मोहल्ले में रहने के दौरान मायरा और मुक्ति नई चुनौतियों का सामना करती नजर आएंगी. पानी भरने के दौरान दोनों का स्थानीय महिलाओं से विवाद हो जाएगा. इस घटना से घर का माहौल और तनावपूर्ण बन सकता है.

बुआ सा फिर चलेंगी नई चाल

शो में बुआ सा अपनी चालों से लगातार माहौल बिगाड़ने में लगी हुई हैं. वह दिशा को समझाने की कोशिश करेंगी कि अगर उसने परिवार के सामने सच्चाई उजागर की तो ऋषभ को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. बुआ सा की बातें सुनकर दिशा दुविधा में पड़ जाएगी और कोई बड़ा फैसला लेने से पीछे हट सकती है.

अरमान की सेहत और मायरा के सवाल बनेंगे चिंता

अखबार में अरमान की खबर देखकर मायरा और मुक्ति कई सवाल पूछने लगेंगी. दोनों जानना चाहेंगी कि आखिर परिवार अरमान से नाराज क्यों है. अभीरा सच छिपाने की कोशिश करेगी, लेकिन बच्चों के लगातार सवाल उसकी मुश्किलें बढ़ा देंगे. वहीं तनाव के बीच अरमान की तबीयत भी बिगड़ सकती है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़ें: सुपरहिट गानों और विवादों से भरा रहा मीका सिंह का करियर, आज भी करोड़ों दिलों पर करते हैं राज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola